Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana(PMJAY)आयुष्मान भारत योजना 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(PMJAY)को ही आयुष्मान भारत योजना(Ayushman Bharat Yojana) के रूप में जाना जाता है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की मदत करना है जिससे उनको स्वास्थ्य सम्बंदित पूरी सुविधाए मिल सके। इस योजना में समाज के वंचित वर्ग के लोगो के लिए माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवा को पूरी तरह केशलेस बनाने की योजना है।

इस Ayushman Bharat Yojana PMJAY की शुरुआत 23 सितम्बर 2018 को माननीय प्रधान मंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची,झारंखड में की गयी थी। 

इसAyushman Bharat Yojana योजना के लाभार्थीओ को एक ई-कार्ड मिलता है उस कार्ड का उपयोग देश में कही भी सार्वजनिक या निजी ,सूचीबद्व अस्पताल में सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता है और आप केशलेस उपचार प्राप्त कर सकते है। इस योजना में प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख का कवरेज मिलता है। इस कवरेज में अस्पताल में भर्ती होने के  तीन दिन पहले और अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन बाद के खर्च शामिल है इसमें OT खर्च जैसी सभी सम्बंधित लागतो के साथ लगभग 1929  प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाता है।जैसे दवाये ,आपूर्ति ,नैदानिक सेवाएं, चिकित्सक की फीस ,कमरे का शुल्क, सर्जन शुल्क,OT और ICU  शुल्क आदि शामिल है।

Ayushman Bharat Yojana(PMJAY)सरकार का लक्ष्य 

इस योजना में सरकार का लक्ष्य 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बिमा योजना में जोड़ना तथा स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। इन 10 करोड़ परिवारों में ग्रामीण क्षेत्रो  के  8 करोड़ परिवार आते है और शहरी क्षेत्रो  के 2.33 करोड़ परिवार शामिल है।

Ayushman Bharat Yojana(PMJAY)मुख्य विशेषताए 

  • PMJAY दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा/आश्वासन योजना है जो पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
  • PMJAY का उद्देश्य चिकित्सा उपचार पर होने वाले विनाशकारी खर्च को कम करने में मदत मिलती है।
  • अस्पताल में भर्ती होने के  तीन दिन पहले और अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन बाद के खर्च जैसे निदान और दवाएं शामिल है।
  • परिवार के आकार ,आयु ,लिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
  • इसमें OT खर्च जैसी सभी सम्बंधित लागतो के साथ लगभग 1929  प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाता है।जैसे दवाये ,आपूर्ति ,नैदानिक सेवाएं, चिकित्सक की फीस ,कमरे का शुल्क, सर्जन शुल्क,OT और ICU  शुल्क आदि शामिल है।
  • सार्वजनिक अस्पतालों को निजी अस्पतालों के बराबर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिपूर्ति की जाती है।
  • पहले ही दिन से सभी स्थितिया कवर की जाती है।
  • PMJAY कार्ड आप केशलेस उपचार प्राप्त कर सकते है।

RSMSSB Computer Recruitment-2023 पर ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Rajasthan BSTC 2023 online apply click kare

RSSB Agriculture Supervisor-2023

Leave a Comment